BS04 . महर्षि मेँहीँ चैतन्य चिंतन || सुरत-शब्द योग द्वारा इसलोक और परलोक में स्थायी शांति दिलाने वाली पुस्तक
महर्षि मेँहीँ चैतन्य चिंतन
प्रभु प्रेमियों ! 'महर्षि मेँहीँ चैतन्य चिंतन' का तात्पर्य आंतरिक ध्यान (सुरत-शब्द योग) की उस प्रक्रिया से है जिसके द्वारा व्यक्ति सर्वोच्च, सर्वव्यापी और निराकार ब्रह्म का अनुभव करता है। उनके प्रवचन और पुस्तकें इस विषय पर गहन जानकारी प्रदान करती हैं। संतों के मत (विचार) का पालन करके, व्यक्ति उस कर्म को अपनाता है जिससे उसे इस लोक और परलोक में स्थायी शांति मिल सके। "महर्षि मेँहीँ चैतन्य चिंतन" पुस्तक उपरोक्त बातों की जानकारी देने वाले महत्वपूर्ण पुस्तक है । तो आइये इसके बारे में जानकारी प्राप्त करें---
पूज्यपाद गुरुसेवी भागीरथ साहित्य सीरीज की सातवीं पुस्तक "BS03 . अपने गुरु की याद में" के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए 👉 यहाँ दवाएँ।
सुरत-शब्द योग द्वारा इसलोक और परलोक में स्थायी शांति दिलाने वाली पुस्तक 'महर्षि मेँहीँ चैतन्य चिंतन' का सिंहावलोकन
प्रभु प्रेमियों ! 'महर्षि मेँहीँ चैतन्य चिंतन' पुस्तक में 'चैतन्य चिंतन' का अर्थ उस सर्वोच्च सत्ता या ब्रह्म का ध्यान और अनुभव है, जो सभी सीमाओं से परे है। चैतन्य चिंतन का मुख्य उद्देश्य आत्मा को भौतिक जगत के बंधनों से मुक्त कर, उस परम चैतन्य सत्ता (ईश्वर) में विलीन करना है। यह परम सत्ता अद्वितीय, अनादि, अनंत, और देश-काल की सीमाओं से परे है। यह नाम और रूप से भी परे है, यानी इसका कोई निश्चित नाम या भौतिक रूप नहीं है, जिसे इंद्रियों से अनुभव किया जा सके। इस चैतन्य सत्ता का 'चिंतन' (ध्यान/मनन) केवल बाहरी साधनों से संभव नहीं है। गुरु महाराज जी ने अंतर्ध्यान (आंतरिक ध्यान) की विधि पर जोर दिया, जिसमें साधक अपने मन और इंद्रियों को बाहरी जगत से समेटकर अपने भीतर एकाग्र करता है। शब्द और नाद की आंतरिक साधना में, साधक कथित तौर पर आंतरिक प्रकाश (ज्योति) और आंतरिक ध्वनि (नाद) का अनुभव करता है। इन अनुभवों के माध्यम से, आत्मा धीरे-धीरे स्थूल से सूक्ष्म की ओर बढ़ती है और अंततः उस निराकार, चैतन्य परम सत्ता तक पहुँचती है। इस पुस्तक में उपरोक्त बातों की महत्वपूर्ण जानकारी है।
'महर्षि मेँहीँ चैतन्य चिंतन' पुस्तक के बारे में इतनी अच्छी जानकारी के बाद आपके मन में अवश्य विचार आ रहा होगा कि यह पुस्तक हमारे पास अवश्य होना चाहिए, इसके लिए आप 'सत्संग ध्यान स्टोर' से इसे ऑनलाइन मंगा सकते हैं और महर्षि मेँहीँ आश्रम, कुप्पाघाट से भी इसे ऑफलाइन में खरीद सकते हैं. आपकी सुविधा के लिए 'सत्संग ध्यान स्टोर' का लिंक नीचे दे रहे हैं-
इस पुस्तक के बारे में बिशेष
के लिए जानकारी
आप इस अनमोल ग्रंथ के मूल संस्करण के लिए न्यूनतम सहयोग राशि ₹180/- + शिपिंग चार्ज के साथ निम्नलिखित लिंक में से किसी एक से ओनलाइन आर्डर करें-
बिशेष-- प्रभु प्रेमियों ! पुस्तक खरीदने में उपरोक्त लिंक में से कहीं भी किसी प्रकार का दिक्कत हो, तो आप हमारे व्हाट्सएप नंबर 7547006282 पर मैसेज करें. इससे आप विदेशों में भी पुस्तक मंगा पाएंगे. कृपया कॉल भारतीय समयानुसार दिन के 12:00 से 2:00 बजे के बीच में ही हिंदी भाषा में करें.
प्रभु प्रेमियों ! गुरुसेवी स्वामी भगीरथ साहित्य सीरीज में आपने 'महर्षि मेँहीँ चैतन्य चिंतन' नामक पुस्तक के बारे में जानकारी प्राप्त की. आशा करता हूं कि आप इसके सदुपयोग से इससे से समुचित लाभ उठाएंगे. इतनी जानकारी के बाद भी अगर आपके मन में किसी प्रकार का कोई शंका या कोई प्रश्न है, तो हमें कमेंट करें। इस लेख के बारे में अपने इष्ट मित्रों को भी बता दें, जिससे वे भी इससे लाभ उठा सकें। सत्संग ध्यान ब्लॉग का सदस्य बने। इससे आपको आने वाले हर पोस्ट की सूचना नि:शुल्क आपके ईमेल पर मिलती रहेगी। ऐसा विश्वास है .जय गुरु महाराज.
पूज्यपाद गुरुसेवी भगीरथ साहित्य सीरीज
"BS05. साधक पीयूष" इस पुस्तिका में आपने साधक को किस प्रकार साधना में सफलता मिले इस संबंध में लिखा गया हैं। साथ-ही-साथ भगवान बुद्ध के पिछले जन्मों की कथा जो पुनर्जन्म को सत्यापित करता है, इसके साथ-साथ आध्यात्मिक और भी बातों को बड़े ही सरल ढंग से प्रस्तुत किया गया है, जो प्रेरणादायक है। अंतस्साधन के द्वारा ही आंतरिक अनुभूतियाँ एवं जीव का परम कल्याण होता है। कुछ ऐसे भी साधक हैं, जिन्हें अधिक दिनों के पश्चात् भी आंतरिक अनुभूतियाँ नहीं हो रही हैं । इस पुस्तक के बारे में विशेष जानकारी के लिए 👉 यहां दबाएं ।
सद्गुरु महर्षि मेंहीं परमहंस जी महाराज की पुस्तकें मुफ्त में पाने के लिए शर्तों के बारे में जानने के लिए 👉 यहां दवाएं।
BS04 . महर्षि मेँहीँ चैतन्य चिंतन || सुरत-शब्द योग द्वारा इसलोक और परलोक में स्थायी शांति दिलाने वाली पुस्तक
Reviewed by सत्संग ध्यान
on
2:33:00 pm
Rating:
Reviewed by सत्संग ध्यान
on
2:33:00 pm
Rating:



कोई टिप्पणी नहीं:
प्रभु प्रेमियों ! कृपया वही टिप्पणी करें जो आप किसी संतवाणी से प्रूफ कर सके या समझ बनी हो किसी ऐसी बानी का उपयोग न करें जिनसे आपका भी समय खराब हो और हमारा भी जय गुरु महाराज