सत्संग ध्यान समाचार

सत्संग न्यूज़
समाचार लोड हो रहे हैं...
ध्यान न्यूज
जानकारी लोड हो रही है...

Ad1

BS11 आध्यात्मिक ज्ञानोपदेश || आध्यात्मिक ज्ञानोपदेश || श्रीमद्भागवत,योगवासिष्ठ, महाभारत, एवं संतों के प्रेरणादायक उपदेशों से भरपूर

BS11 आध्यात्मिक ज्ञानोपदेश

     प्रभु प्रेमियों  !  गुरुसेवी भगीरथ साहित्य सीरीज के 11 वीं  पुस्तक  "आध्यात्मिक ज्ञानोपदेश"  है. इसमें श्रीमद्भागवत, योगवासिष्ठ, महाभारत, अध्यात्म रामायण, भगवान बुद्ध, श्रीमद्भगवद्गीता एवं  संतों के प्रेरणादायक उपदेश संकलित किये गये हैं। ये उपदेश भाव, छन्द, गेयता, प्रामाणिकता और प्रसिद्धि की दृष्टि से सबसे अच्छे हैं. आइए इस ग्रंथ के बारे में जानकारी प्राप्त करें--

पूज्यपाद गुरुसेवी भागीरथ साहित्य सीरीज की दसवीं पुस्तक  "BS10 .  समय एवं ज्ञान का महत्व"  के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए 👉  यहाँ दवाएँ।   

आध्यात्मिक ज्ञानोपदेश
अध्यात्मिक ज्ञानोपदेश


आध्यात्मिक ज्ञानोपदेश की महिमा

     जैसे पृथ्वी, अन्न, जल, फल-फूल, खनिज पदार्थ आदि का भंडार है । ठीक इसी तरह आध्यात्मिक धर्मशास्त्र अनेक प्रकार के आध्यात्मिक ज्ञान, भौतिक ज्ञान आदि का भंडार है। राजाओं का नया रथ पुराना हो जाता है, सभी प्राणियों की नयी देह एक न एक दिन पुरानी हो जाती है, लेकिन महापुरुषों का दिया हुआ ज्ञान कभी भी पुराना नहीं होता है। धम्मपद नामक पुस्तक के जरावग्गो में भगवान बुद्ध का वचन है  'जरन्ति वे राजरथा सूचित्ता अथो शरीरम्पि रजं उपेति । सतं च धम्मो न जरं उपेति संतो हवे सब्भि पवेदयन्ति ॥'   राजा के सुचित्रित रथ पुराने हो जाते हैं तथा यह शरीर पुराना हो जाता है, किन्तु संतों का धर्म पुराना नहीं होता। संत लोग संतों से ऐसा ही कहते हैं। आध्यात्मिक धर्मशास्त्रों में आध्यात्मिक ज्ञान भरे हुए हैं। यह ज्ञान जीवन के अंदर वह संस्कार डाल देता है, जिससे जीव अंतस्साधना के द्वारा कभी-न-कभी सभी बंधनों से छूटकर मोक्ष को प्राप्त कर सके। इसी उद्देश्य को लेकर मैं श्रीमद्भागवत पुराण, योगवासिष्ठ, महाभारत, अध्यात्म रामायण, श्रीमद्भगवद्गीता, भगवान बुद्ध और पूज्य गुरुदेव ( महर्षि मेँहीँ परमहंसजी महाराज) एवं अन्य संतों के उपदेशों में से थोड़ा संकलन कर 'आध्यात्मिक ज्ञानोपदेश' नामक पुस्तक का रूप दिया है, यद्यपि मेरा यह संकलन करने का प्रयास बहुत अल्प है, फिर भी मुझे विश्वास है कि इसके अध्ययन-मनन करने से आध्यात्मिक लाभ अवश्य होगा।

   प्रभु प्रेमियों ! 'आध्यात्मिक ज्ञानोपदेश' पुस्तक के बारे में इतनी अच्छी जानकारी के बाद आपके मन में अवश्य विचार आ रहा होगा कि यह पुस्तक हमारे पास अवश्य होना चाहिए, इसके लिए आप 'सत्संग ध्यान स्टोर' से इसे ऑनलाइन मंगा सकते हैं और महर्षि मेँहीँ आश्रम, कुप्पाघाट से भी इसे ऑफलाइन में खरीद सकते हैं. आपकी सुविधा के लिए 'सत्संग ध्यान स्टोर' का लिंक नीचे दे रहे हैं-




इस पुस्तक के बारे में बिशेष
के लिए जानकारी 




प्रेरक शब्दावली


आप इस अनमोल ग्रंथ के मूल संस्करण के लिए न्यूनतम सहयोग राशि ₹180/- + शिपिंग चार्ज  के साथ  निम्नलिखित लिंक में से किसी एक से ओनलाइन आर्डर करें-



प्रेरक शब्दावली


बिशेष--   प्रभु प्रेमियों ! पुस्तक खरीदने में उपरोक्त लिंक में से कहीं भी किसी प्रकार का  दिक्कत हो, तो आप हमारे व्हाट्सएप नंबर 7547006282 पर मैसेज करें. इससे आप विदेशों में भी पुस्तक मंगा पाएंगे. कृपया कॉल भारतीय समयानुसार  दिन के 12:00 से 2:00  बजे के बीच में ही हिंदी भाषा में करें.


     प्रभु प्रेमियों ! गुरुसेवी स्वामी भगीरथ साहित्य सीरीज में आपने 'आध्यात्मिक ज्ञानोपदेश' नामक पुस्तक के बारे में जानकारी प्राप्त की. आशा करता हूं कि आप इसके सदुपयोग से इससे से समुचित लाभ उठाएंगे. इतनी जानकारी के बाद भी अगर आपके मन में किसी प्रकार  का कोई शंका या कोई प्रश्न है, तो हमें कमेंट करें। इस लेख के बारे में अपने इष्ट मित्रों को भी बता दें, जिससे वे भी इससे लाभ उठा सकें। सत्संग ध्यान ब्लॉग का सदस्य बने। इससे आपको आने वाले हर पोस्ट की सूचना नि:शुल्क आपके ईमेल पर मिलती रहेगी। ऐसा विश्वास है .जय गुरु महाराज.





      BS12. 'संतों का उत्तम उपदेश' है। इसमें 15 संतों के प्रेरणादायक बारहमासा, ककहरा वाणीयों का संकलित कर कुछ वाणीयों के शब्दार्थ, पदार्थ और भावार्थ भी दिये गये हैं। जिन वाणीयों के अर्थ सुगम है वैसे वाणीयों को मूल रूप में रखा गया है. ये उपदेश भाव, छन्द, गेयता, प्रामाणिकता और प्रसिद्धि की दृष्टि से सबसे अच्छे हैं। इस पुस्तक के बारे में विशेष जानकारी के लिए  👉 यहाँ दवाएँ। 

सद्गुरु महर्षि मेंहीं परमहंस जी महाराज की पुस्तकें मुफ्त में पाने के लिए  शर्तों के बारे में जानने के लिए   👉 यहां दवाएं


---×---
BS11 आध्यात्मिक ज्ञानोपदेश || आध्यात्मिक ज्ञानोपदेश || श्रीमद्भागवत,योगवासिष्ठ, महाभारत, एवं संतों के प्रेरणादायक उपदेशों से भरपूर BS11 आध्यात्मिक ज्ञानोपदेश || आध्यात्मिक ज्ञानोपदेश || श्रीमद्भागवत,योगवासिष्ठ, महाभारत, एवं संतों के प्रेरणादायक उपदेशों से भरपूर Reviewed by सत्संग ध्यान on 7:29:00 am Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

प्रभु प्रेमियों ! कृपया वही टिप्पणी करें जो आप किसी संतवाणी से प्रूफ कर सके या समझ बनी हो किसी ऐसी बानी का उपयोग न करें जिनसे आपका भी समय खराब हो और हमारा भी जय गुरु महाराज

Ad 2

Blogger द्वारा संचालित.
बंद करें (X)
बंद करें (X)