प्रभु प्रेमियों ! महर्षि मेँहीँ साहित्य सीरीज के 18 वीं पुस्तक "'महर्षि मेँहीँ सत्संग-सुधा-सागर" है। इसमें सद्गुरु महर्षि मेँहीँ परमहंस जी महाराज के जीवन भर दिये उपदेशों से 323 उपदेशों का संकलन किया गया है। ये उपदेश संसार से दुखित लोगों के दुखों के निवारण में पूर्णतः समर्थ है।
इन उपदेशों में सत्संग, ध्यान, ईश्वर, सद्गुरु एवं अन्य आध्यात्मिक बातों की आवश्यकता और जीवन में इसकी उपयोगिता का वर्णन है। मनुष्य के सभी दुखों से छूड़ाने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। इन उपदेशों में कहीं बहुत ही विस्तार से, तो कहीं संक्षेप में एवं कहीं सामान्य रूप से वर्णन है। इनको पढ़कर संपूर्ण रुप से बोध हो जाता है कि मानव मात्र के संपूर्ण दु:ख का कारण क्या है? सभी दू:खों के निवारण का उत्तम और प्रमाणिक साधन क्या है? तो आइए इस ग्रंथ के प्रत्येक प्रवचनों के बारे में जाने ।
महर्षि मेँहीँ सत्संग सुधा-सागर
323 प्रवचन बिषय-सूची सहित /
प्रभु प्रेमियों ! "महर्षि मेँहीँ सत्संग-सुधा-सागर" एक ऐसा ग्रंथ है, जिसमें शुरू से अंत तक मानव जीवन के सम्पूर्ण दु:खों से छुटकारा दिलाने के लिए धर्मग्रथों, साधु-संतों कोटेशन और निजी अनुभूतियों सहित तर्कसंगत, बुध्दिसंमत युक्तियों से भरा हुआ है। इस ग्रन्थ को अगर कोई एक बार भी शुरू से अंत तक मनोयोग पूर्वक पाठ कर लेता है, तो उसे ब्रह्म ज्ञान हो जाता है। जिसे बौद्धिक रूप से भी ब्रह्म ज्ञान की प्राप्ति हो जाती है। उसे मनुष्य शरीर का मिलना ध्रुव निश्चित है। उसे तब तक मनुष्य शरीर मिलता रहेगा जब तक की उसे मोक्ष नहीं मिल जाता। क्योंकि शास्त्रों में बताया गया है कि "अगर इस जन्म में ब्रह्म को जान लिया तब तो ठीक है नहीं तो बहुत बड़ी हानि है । " इन सभी प्रवचनों का एक बार भी पाठ कर लेने से व्यक्ति को ब्रह्म संबंधी ठोस एवं प्रमाणिक जानकारी हो जाती है । जिसके फलस्वरूप उपर्युक्त लाभ मिलना अनिवार्य है।
इस ग्रंथ की महिमा अपार है इसका संपूर्ण वर्णन करना हमारे जैसे अल्पज्ञ से कठिन है। फिर भी अगर आपको सत्संग, ध्यान, ईश्वर, सद्गुरु एवं अन्य आध्यात्मिक बातों की से संबंधित ठोस एवं धर्म शास्त्रों से प्रमाणित जानकारी चाहिए तो इस ग्रंथ को अपने जीवन में एक बार अवश्य पाठ करें। अधिक क्या कहें आप स्वयं इसका पाठ कर इसकी महिमा का अनुभूति करें।
"महर्षि मेँहीँ सत्संग सुधा सागर" में गुरु महाराज के सभी प्रवचनों का संग्रह है। जो प्रवचन पूज्यपाद संतसेवी जी महाराज द्वारा एवं अन्य महापुरुषों के द्वारा लिखा गया है। उन सभी प्रवचनों को संग्रहित करके दो भागों में प्रकाशित किया गया है। प्रथम भाग में 323 प्रवचन है और दूसरे भाग में बाकी सभी प्रवचन संग्रहित किए गए हैं। पुस्तक का एक झलक देखें।
प्रभु प्रेमियों ! इस पुस्तक के सभी प्रवचनों को पहले 323 प्रवचनों का क्रमांक रखा गया है। उसके बाद जो भी प्रवचन है उसका क्रमांक दे दिया गया है। जो तारीख के हिसाब है।
इस पुस्तक (महर्षि मेँहीँ सत्संग-सुधा-सागर ) को खरीदने के लिए 👉 यहाँ दवाएँ ।
प्रभु प्रेमियों ! इस पुस्तक के बारे में इतनी अच्छी जानकारी प्राप्त करने के बाद हमें विश्वास है कि आप इस पुस्तक को अवश्य खरीद कर आपने मोक्ष मार्ग के अनेक कठिनाईयों को दूर करने वाला एक सबल सहायक प्राप्त करेंगे. इस बात की जानकारी अपने इष्ट मित्रों को भी दे दें, जिससे वे भी इससे लाभ उठा सकें और आप इस ब्लॉग को अवश्य सब्सक्राइब करें। जिससे आपको आने वाले पोस्ट की सूचना निशुल्क मिलती रहे और आप मोक्ष मार्ग पर होने वाले विभिन्न तरह के परेशानियों को दूर करने में एक और सहायक प्राप्त कर सके. नीचे के वीडियो में इस पुस्तक के बारे में और कुछ जानकारी दी गई है । उसे भी अवश्य देख लें. फिर मिलते हैं दूसरे प्रसंग के दूसरे पोस्ट में . जय गुरु महाराज
प्रभु प्रेमियों ! "महर्षि मेँहीँ सत्संग सुधा सागर" पुस्तक अध्यात्म-ज्ञान का एक अनमोल भंडार है, जिसमें ब्रह्मलीन सद्गुरुदेव महर्षि मेही परमहंस जी महाराज के दुर्लभ प्रवचनों और उपदेशों का संग्रह है। यह ग्रंथ पाठकों को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने और जीवन में शांति व मोक्ष प्राप्त करने का मार्ग दिखाता है। यह पुस्तक सन्तमत के सिद्धांतों पर आधारित है और इसमें ईश्वर की स्थिति, मुक्ति की साधना, और स्थूल से सूक्ष्म में प्रवेश के द्वार जैसे गूढ़ विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई है।इस पुस्तक में महर्षि जी के उपदेशों को इतनी सरल भाषा में प्रस्तुत किया गया है कि सामान्य पाठक भी अध्यात्म-ज्ञान की सही जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकता है। उपरोक्त प्रवचन 'महर्षि मेँहीँ सत्संग-सुधा सागर"' से ली गई है। अगर आप इस पुस्तक से महान संत सद्गुरु महर्षि मेँहीँ परमहंस जी महाराज के अन्य प्रवचनों के बारे में जानना हैं या इस पुस्तक के बारे में विशेष रूप से जानना चाहते हैं तो 👉 यहाँ दवाएँ।
सद्गुरु महर्षि मेँहीँ परमहंस जी महाराज की पुस्तकें मुफ्त में पाने के लिए शर्तों के बारे में जानने के लिए 👉 यहाँ दवाएँ।
---×---
MS18 महर्षि मेँहीँ सत्संग-सुधा-सागर || 323 प्रवचन बिषय-सूची सहित || 323 lectures with table of contents
Reviewed by सत्संग ध्यान
on
9:13:00 am
Rating: 5
कोई टिप्पणी नहीं:
प्रभु प्रेमियों ! कृपया वही टिप्पणी करें जो आप किसी संतवाणी से प्रूफ कर सके या समझ बनी हो किसी ऐसी बानी का उपयोग न करें जिनसे आपका भी समय खराब हो और हमारा भी जय गुरु महाराज
कोई टिप्पणी नहीं:
प्रभु प्रेमियों ! कृपया वही टिप्पणी करें जो आप किसी संतवाणी से प्रूफ कर सके या समझ बनी हो किसी ऐसी बानी का उपयोग न करें जिनसे आपका भी समय खराब हो और हमारा भी जय गुरु महाराज